लटेरी (नई हलचल) अशोक मीना क्षेत्रीय विधायक आदरणीय श्री उमाकांत शर्मा जी के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र कलश यात्रा आज लटेरी विकासखंड के ग्रामों में निकाली गई।
यह पवित्र कलश यात्रा आज ग्राम बलरामपुर, मुरवास, मूडरा सागर एवं बड़ी मदगन पहुंची। जहाँ ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया और कलश की पूजा-अर्चना की।
यात्रा के साथ चल रहे महाराज जी ने बताया कि इस कलश में काशी स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जन्म स्थल की पवित्र मिट्टी रखी हुई है। यह यात्रा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ और समरसता के संकल्प को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में ग्राम-ग्राम भ्रमण कर रही है। जिसमें मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का भी विशेष संकल्प निहित है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री रामगुलाम राजोरिया जी ने कलश पूजन कर ग्रामीणों को यात्रा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सुखलाल जी अहिरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के दिखाए हुए समरसता और समानता के मार्ग पर चलकर सुशासन की सरकार चला रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री लक्ष्मण सिंह बघेल, श्री भारत सिंह राजपूत, जिला मंत्री श्री राजकरन बघेल, नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि श्री अत्तू भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री परमानंद जी कुशवाह, मंडल महामंत्री श्री जितेंद्र रघुवंशी, सेवानिवृत्त रेंजर श्री अहिरवार जी, पार्षद श्री रणधीर ठाकुर, श्री पवन कुशवाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, अहिरवार समाज के वरिष्ठजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जयघोष के साथ समरसता का संकल्प लिया।