अनूपपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 1 पशु तस्कर गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनूपपुर नई हलचल /पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में जिले में चल रहे अवैध कारोबार जुआ, सट्टा , और नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है नए पुलिस अधीक्षक ने पदस्थापना के बाद कुछ समय जिला एक जिला के अवैध कारोबारियों के बारे में समझकर डेढ़ माह बाद एक्शन चालू कर दिया ,इसी क्रम में अभी तक की सबसे बड़ी कार्यवाही उन्होंने जो आज की रात जैतहरी थाना क्षेत्र के लपटा में पशु तस्करों के विरुद्ध जो ,आज तक की इतिहास में संभाग भर की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जैतहरी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम लपटा कई वर्षों से पशु तस्करी का गढ़ बना हुआ था,जिस पर कार्यवाही किए जाने हेतु घात लगाकर बैठे नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में आखिर बड़ी सफलता हासिल की और 100 नग से अधिक जानवर जो तस्करी में जा रहे थे को कब्जे में लेकर वाहन सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।जनचर्चा है कि लपटा में पशुतस्करी का गढ़ होना कोई अचानक की घटना नहीं बल्कि पूर्व में यहां पदस्थ रहे कई थाना प्रभारियो की संलिप्तता व निष्क्रियता मानी जा रही है,जिसे पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने तहस नहस कर दिया।
उपरोक्त बड़ी कार्यवाही होने से अवैध गतिविधियों , सामाजिक बुराई मादक पदार्थ की धडल्ले से हो रही बिक्री जुआ,सत्ता,कबाड़ के साथ मानव तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर अब नई उम्मीद फिर से जग रही है। ज्ञात हो कि पूर्व में श्री विक्रान्त मुराव विशिष्ठ सेवा सामान भी मिला है श्री मुराव ने ये साफ कर दिया कि किसी को नहीं बक्शा जाएगा कानून व्यवस्था को सही से चलाने सरकार के निर्देशों का कड़ाई से पालन सभी को करना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें