नटेरन (नई हलचल) डॉ सोहन भार्गव नटेरन पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटर साइकिल, कुल कीमत करीब रुपए 80,000/- की बरामद की गई हैं।
दिनांक 23.07.2026 को फरियादी छोटू पिता रहीस शाह उम्र 24 साल निवासी ग्राम पड़रिया जागीर थाना नटेरन द्वारा अपनी काले रंग की साइन एस पी होंडा कंपनी की मोटर साइकिल क्रमांक एम पी40 जेड के 4321 जो फरियादी के घर के बाहर दहलान में खड़ी थी, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नटेरन में अपराध क्रमांक 194/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही: पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के द्वारा चोरी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नटेरन निरीक्षक वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अरविंद उर्फ तस्वीरा पिता हमीर सिंह वंशकार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम आमखेड़ा सूखा, थाना नटेरन, जिला विदिशा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से प्रकरण में चोरी की गई होंडा शाइन एसपी काले रंग की क्रमांकएम पी 40जेड के 4321 बरामद की गईं। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब ₹80,000/- है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: का नाम बताया जाता है
अरविंद उर्फ तस्वीरा पिता हमीर सिंह बंशकार उम्र 24 साल ग्राम आमखेड़ा सूखा थाना नटेरन जिला विदिशा जिला विदिशा का निवासी है इस कार्य में नटेरन पुलिस के
थाना प्रभारी नटेरन निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, स उ नि महेश कुशवाह,प्रधान आरक्षक श्याम राजपूत, आरक्षक धर्मेंद्र अहिरवार आरक्षक सूरज गुर्जर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।