,, जबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल के एसएनसीयू के वॉर्मर में आग से झुलसे 3 नवजात बच्चों में से एक की जबलपुर में उपचार के दौरान मृत्यु की घटना गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाररत दोनों बच्चों के संपूर्ण इलाज का खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन छिंदवाड़ा के अधिकारी जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ लगातार संपर्क में हैं। दोनों बच्चों के उपचार की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें