ड्रग्स के खिलाफ एकत्रित हुए नगर वासी । जन जागरण अभियान चलाने का लिया निर्णय

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा (नई हलचल) नशे के खिलाफ क्लब पार्क स्थित स्वर्गीय अनिल यादव पत्रकार भवन में नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी गण, एवं पत्रकार गण एकत्रित हुए । नगर में लगातार बढ़ रहे नशे के व्यापार एवं ड्रग्स के खिलाफ जन जागरण अभियान चलने पर पर चर्चा हुई। अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि नशे से युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है। आजकल छोटे-छोटे बच्चे भी ड्रग्स के आदी हो गए हैं ।हमें इन युवाओं को बचाना है। ये युवा अपने नशे की लत को पूर्ण करने के लिए क्राइम भी करने लगे हैं ।जो बहुत बड़ा चिंता का विषय है। अन्य लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। सुझावों के पश्चात नगर में जन जागरण अभियान चलाने के लिए निर्णय लिया गया। लोगों ने कहा कि स्कूलों एवं वार्डों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए ।वहीं जहां से ड्रग्स उपलब्ध हो रहे हैं, उन कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए प्रयत्न किए जाएँ। इस अभियान में प्रशासन की भी मदद ली जाए। पूरे नगर में जगह-जगह पोस्टर, बैनर आदि लगाये जावें। अपनी अपनी दुकानों से किसी भी प्रकार के नशे में उपयोग आने वाली वस्तुओं की बिक्री न करें। हम सब लोग टोलियां बनाकर सभी को नशे के खिलाफ एकत्रित करें। परिचर्चा के अंत में 25 अगस्त को पुनः बैठक आयोजित करने पर विचार किया गया। वहीं 1 सितंबर को रेलवे स्टेशन से लेकर अंबेडकर चौक, जय स्तंभ चौक, सावरकर चौक, गांधी चौक होते हुए सिरोंज चौराहे तक जन जागरण रैली निकाली जाएगी, ताकि हम नशे के खिलाफ अधिक से अधिक लोगों को जागृत कर सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें