ग्राम सुमेरदांगी चोरी का खुलासा: त्योंदा पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹2.15 लाख का मशरूका बरामद।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा (नई हलचल) विदिशा पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों के शीघ्र अनावरण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना त्योंदा पुलिस ने ग्राम सुमेरदांगी में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 19 जुलाई 2026 को फरियादी श्री केहरी सिंह पिता ख्याली राम विश्वकर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सुमेरदांगी, थाना त्योंदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली गई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना त्योंदा में अपराध क्रमांक 249/26, धारा 305(a), 332(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना पर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।आरोपी आरेश पिता रामतीलाल पारदी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम झिरिया, थाना त्योंदा।जिमी पिता बबलू पारदी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम खामखेड़ा, थाना त्योंदा।
राममोहन रामजीतेश पिता व्यापारी लाल पारदी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खामखेड़ा, थाना त्योंदा सामिल हैं।
प्रकरण में पूर्व में गठित पुलिस टीमों की संयुक्त कार्रवाई में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर ₹75,000 नगदी बरामद की गई थी। वर्तमान कार्रवाई में गिरफ्तार 02 आरोपियों से लगभग ₹1,40,000 कीमत का मशरूका बरामद किया गया है। इस प्रकार प्रकरण में अब तक कुल ₹2,15,000 का मशरूका बरामद किया जा चुका है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्योंदा उनि गौरव रघुवंशी, प्रधान आरक्षक अखिलेश शुक्ला, विपिन यादव एवं आरक्षक शिवम तोमर, संजय यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें