प्रधानमंत्री ने कोलकाता अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (नई हलचल)  प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर पोस्ट किया;

“कोलकाता में आग लगने की घटना में हुई जानमाल की हानि के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना। घायल व्‍यक्ति शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें