गंजबासौदा शहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई—चोरी के मामले में 4 नकबजन गिरफ्तार,दो मोटर एवं बारदाना सहित करीब ₹2.20 लाख का मशरूका बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा  (नई हलचल )
थाना गंजबासौदा शहर पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो मोटर एवं बारदाना बरामद किया है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब ₹2.20 लाख है।
दिनांक 10 अगस्त 2026 को फरियादी केयूर पिता जयेस शाह, निवासी मेन रोड गंजबासौदा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पुरानी गल्ला मंडी स्थित उनकी दुकान का रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़कर दो मोटर साइकिलें एवं बारदाना चोरी कर लिया गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गंजबासौदा शहर में अपराध क्रमांक 591/2026, धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी द्वारा चोरी के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो मोटर एवं बारदाना, कुल कीमत करीब ₹2.20 लाख, बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
गोलू उर्फ मुच्छड़ रैकवार पिता बाबूलाल रैकवार, निवासी वार्ड क्रमांक 14, पंचपीर, बासौदा।
दीपक ओझा पिता महेश ओझा, निवासी वार्ड क्रमांक 14, इन्द्रानगर, बासौदा,प्रमोद विश्वकर्मा पिता भागचन्द्र, निवासी वार्ड क्रमांक 14, इन्द्रानगर, बासौदा।
रवि अहिरवार पिता राजू अहिरवार, निवासी लालपठार, गंजबासौदा शामिल हैं।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया, प्र.आर. अरविंद पाठक, आरक्षक सरमन साहू, रत्नेश रोहित, अनिल यादव, अजीत सिंह एवं अभिषेक शुक्ला की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें