नटेरन: नकबजनी के तीन आरोपी चोरी के माल सहित गिरफ्तार, आगजनी व एससी/एसटी एक्ट का फरार आरोपी भी पकड़ा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नटेरन, विदिशा नई हलचल। थाना नटेरन पुलिस ने नकबजनी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी, 5 हजार रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है। साथ ही आगजनी एवं एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को ग्राम खडेर निवासी फरियादी संजीव पिता दशरथ सिंह राजपूत ने अपने घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगद एवं एक सोने की अंगूठी चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर थाना नटेरन में अपराध क्रमांक 275/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी शिखा भलावी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश एवं पतारसी की। विवेचना के दौरान चोरी की घटना में तीन आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आगजनी व एससी/एसटी एक्ट का आरोपी भी पकड़ा

गिरफ्तार आरोपी प्रद्युम्न मीणा के विरुद्ध थाना नटेरन में पूर्व से अपराध क्रमांक 198/2026 पंजीबद्ध था। दिनांक 28 जुलाई 2026 को फरियादी के टपरे में रखे सामान में आग लगाने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने एवं जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 296(एफ), 326(बी), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। उक्त प्रकरण में भी आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी –
प्रद्युम्न मीणा पिता सरदार सिंह मीणा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सोमवारा, थाना नटेरन।
राहुल पिता मुन्नालाल राठौर, उम्र 30 वर्ष, निवासी त्योंदा रोड, पंचपीर वार्ड क्रमांक 14, गंजबासौदा।
दीपक पिता लखन सिंह राठौर, उम्र 28 वर्ष, निवासी लाल पठार, गंजबासौदा।

जप्त मशरूका – एक सोने की अंगूठी, 5,000 रुपये नगद एवं एक मोटरसाइकिल।

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक शालिकराम प्रजापति, उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक श्याम राजपूत, आरक्षक धर्मेन्द्र अहिरवार, आरक्षक यशपाल निगम एवं आरक्षक सूरज बघेल की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें