जमीन विवाद में अधिवक्ता की 10 लाख की सुपारी देकर हत्या, मुठभेड़ के बाद 4 गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कालपी जालौन नई हलचल। बार एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 32 बीघा जमीन के विवाद के चलते 10 लाख रुपये की सुपारी देकर उनकी हत्या कराई गई थी। आरोपियों ने 31 अक्टूबर को केस के बहाने अधिवक्ता को बुलाया और फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने इस मामले में मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इंद्रजीत यादव, सर्वेश, आशीष और कटियार बताए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, रक्तरंजित पाना-रिंच, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद हथियार और वाहन हत्या में उपयोग किए गए थे।

वारदात का मुख्य साजिशकर्ता मोनू यादव अभी फरार है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और उसकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें