जमीन बनी जी का जंजाल, भतीजे ने चाचा की कर दी हत्या

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धरनावदा, गुना | नई हलचल प्रभात किरण जोशी

गुना जिले के धरनावदा इलाके में जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसी दौरान भतीजे बजरंग ने अपने चाचा गोविंद लौहार की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में गोविंद की मौत हो गई। मारपीट में आरोपी बजरंग और मृतक की पत्नी रेखा बाई भी घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था मनमुटाव

गोविंद लौहार और उनके बड़े भाई कालूराम के हिस्से की करीब 3-3, 4-4 बीघा जमीनें एक-दूसरे से लगी हुई हैं। इसी जमीन में खेती करने की छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों परिवारों में पिछले कुछ सालों से मनमुटाव चल रहा था। इसी बीच रबी की बोवनी के लिए पाइप डालने को लेकर शुक्रवार शाम को गोपाल व कालूराम के परिवार में विवाद गहरा गया। इसमें कालूराम लौहार व उसके बेटों बजरंग व रामविलास ने गोविंद व उसकी पत्नी रेखा बाई के ऊपर हमला कर दिया।

जिस भतीजे को गोद में खिलाया उसी ने ले ली जान

इसी दौरान बजरंग ने गोविंद की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गोविंद की मौत हो गई गोबिंद ने कभी सपने में नहीं सोचा होगा कि जिस बच्चे को गोद में खिलाया वो उसकी हत्या करेगा। संघर्ष में बजरंग और गोविंद की पत्नी रेखा बाई भी घायल हो गईं। सूचना मिलने पर धरनावदा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।धरनावदा थाना प्रभारी एसआई नीरज लोधी ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। एसडीओपी विवेक अष्ठाना ने गोविंद लोहार की हत्या की पुष्टि की है। हत्या का आरोप उसके भतीजे बजरंग पर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें