मैजिक टेंपो लोडर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार नौ लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बदायूं उत्तरप्रदेश नई हलचल मनोज कुमार । बदायूं-मेरठ हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कोल्हाई के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मैजिक टेंपो लोडर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं और दो बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हसुआ नगला गांव से आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण महिला और पुरुष को ई-रिक्शा में सवार होकर सहसवान जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा कोल्हाई गांव के पास डिवाइडर कट के नजदीक पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे मैजिक टेंपो लोडर के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा हाईवे पर पलट गया और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए ई-रिक्शा को हाईवे से हटाकर किनारे किया और घायलों को सड़क से उठाया। इसके बाद घटना की सूचना मुजरिया पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सहसवान अस्पताल भिजवाया। घायलों में भुवनेश पुत्र राजस्थान उम्र 35 वर्ष, यशोदा पत्नी चरण सिंह उम्र 50 वर्ष, संजीव पुत्र बलवीर उम्र 40 वर्ष, महिष देवी पत्नी रजिस्टर सिंह, शालिनी पुत्री छविराम उम्र 15 वर्ष और अंजलि पुत्री विजेंद्र उम्र 10 वर्ष सहित अन्य लोग शामिल हैं। इनमें भुवनेश की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की बात कही जा रही है।

पुलिस ने मैजिक टेंपो लोडर के चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें