भौरासा घाटी के पास 620 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार, कुरवाई पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में किया मामला दर्ज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदिशा कुरवाई नई हलचल वासु चौबे। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कुरवाई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 620 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुरवाई रोशनी सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुरवाई के नेतृत्व में जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कुरवाई पुलिस को 31 अक्टूबर 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भौरासा घाटी के नीचे स्थित प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही सउनि शिवशंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के हाथ में रखे सफेद प्लास्टिक के थैले की तलाशी ली तो उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से तौल करने पर पन्नी सहित कुल 620 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल सिंह पिता निर्भय सिंह दांगी, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम दादुरार, थाना कुरवाई, जिला विदिशा के रूप में हुई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना कुरवाई में अपराध क्रमांक 546/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक आर.के. मिश्रा, उपनिरीक्षक रघुपति यादव, सहायक उपनिरीक्षक शिवशंकर यादव, प्रधान आरक्षक भानू प्रताप, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह एवं आरक्षक उवेश खान की सराहनीय भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें