दीपावली एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत गंजबासौदा शहर में 01 से 21 नवंबर तक रहेगी वाहनों के लिये डायवर्सन व्यवस्था

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा
दीपावली एवं आगामी त्यौहारों के दौरान गंजबासौदा शहर में त्यौहारी बाजार के चलते ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। साथ ही किसान कृषि उपज के विक्रय के लिए आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और भारी वाहनों को सड़क के किनारे खड़े कर सामान को क्रय करने के लिए चले जाते हैं जिससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और आम जनमानस को आने जाने मे दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा निम्न मार्गों पर भारी वाहनों का अब आगमन रोक दिया गया है साथ ही उनके आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए हैं। जिनकी जानकारी इस प्रकार है।
बासौदा में ट्रैक्टर ट्राली और भारी वाहनों के लिए
भावसार पुलिया से जस्तम्भ और सिंधी तिराहा के बीच,
रेलवे स्टेशन, जय स्तम्भ, शीतला माता मंदिर, सावरकर चौक और सिरोंज तिराहा के बीच संकरे मार्ग होने पर यातायात बाधित होने एवं जाम की स्थिति निर्मित होने की संभावना के चलते प्रतिबंधित किया गया है नागरिकों की सुविधा तथा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 01 नवंबर 2026 को प्रातः 09:00 बजे से 21 नवंबर 2026 को रात्रि 10:30 बजे तक गंजबासौदा शहर में निम्नानुसार यातायात डायवर्सन व्यवस्था लागू रहेगी।

ट्रैक्टर ट्राली और भारी वाहनों के लिए परिवर्तित यातायात मार्ग

विदिशा से गुलाबगंज होते हुए त्योंदा जाने वाले वाहन अब कर्मादेवी तिराहा ,सिंधी तिराहा, बेतौली फाटक/दीक्षा नमकीन दुकान होते हुए त्योंदा की ओर जाएंगे।
विदिशा से गुलाबगंज होते हुए सिरोंज जाने वाले वाहन
कर्मादेवी तिराहा , राजेंद्र नगर चौराहा , देहात थाना सिरोंज तिराहा , तिरंगा चौराहा , अंबानगर होते हुए सिरोंज जाएंगे। उदयपुर से सिरोंज जाने वाले वाहन
हथोड़ा तिराहा , गंज तिराहा , अंबानगर होते हुए सिरोंज जाएंगे। या
वैकल्पिक मार्ग धर्मकांटा ,भावसार पुलिया ,बेदनखेड़ी तिरंगा चौराहा ,अंबानगर होते हुए सिरोंज जाएंगे।
सिरोंज एवं उदयपुर से विदिशा जाने वाले वाहन
तिरंगा चौराहा, सिरोंज तिराहा , देहात थाना , राजेंद्र नगर होते हुए गुलाबगंज जाएंगे।या
वैकल्पिक मार्ग राजेंद्र नगर , बर्री घाट , गुरोद चौराहा होते हुए विदिशा जाएंगे।
त्योंदा से विदिशा जाने वाले वाहन,त्योंदा से सिंधी तिराहा , कर्मादेवी तिराहा, गुलाबगंज विदिशा जाएंगे।
त्योंदा से सिरोंज जाने वाले वाहन त्योंदा , सिंधी तिराहा ,कर्मादेवी तिराहा , राजेंद्र नगर तिराहा , सिरोंज तिराहा ,तिरंगा चौराहा अंबानगर होते हुए सिरोंज जाएंगे।

त्योंदा से उदयपुर जाने वाले वाहन
त्योंदा , सिंधी तिराहा, कर्मादेवी तिराहा, राजेंद्र नगर , देहात थाना , सिरोंज तिराहा तिरंगा चौराहा, गंज बायपास , हथोड़ा होते हुए उदयपुर जाएंगे।
गंजबासौदा शहर में ट्रैक्टर ट्राली और भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री पॉइंट
सिंधी तिराहा,
भावसार पुलिया,
सिरोंज तिराहा रखे गये हैं।
गंजबासौदा यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि त्यौहारी बाजार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं जाम की स्थिति से बचने के लिए निर्धारित परिवर्तित मार्गों का ही उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें तथा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें