शासकीय प्राथमिक शाला काला पठार पर मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा
शासकीय प्राथमिक शाला कालापठार पर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस जन शिक्षक के. पी. लोधी एवं ढाई वर्ष के आद्विक रविंद्र रघुवंशी के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन अर्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रही विद्यालय की पूर्व छात्र कुमारी कंचन अहिरवार ने मध्य प्रदेश की स्थापना पर प्रकाश डाला और कविता के माध्यम से मध्य प्रदेश का महत्व बताया ।मध्य प्रदेश भारतवर्ष के बीच में दिल की तरह विद्यमान है ।हम बड़े ही सौभाग्यशाली हैं, कि हम भारत देश के मध्य प्रदेश में जन्मे है। प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रघुवंशी ने कहा कि हम आज मध्य प्रदेश का 71 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसका गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। इसके प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल थे, वहीं भोपाल को इस की प्रथम राजधानी बनाया गया था।उन्होंने सभी छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने अंदर अच्छे संस्कार डालने का आह्वान किया। शिक्षक गोपाल दास अहिरवार ने उपस्थित छात्रों को स्थापना दिवस की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनायें दीं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षक के.पी लोधी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद मध्य भारत,विंध्य प्रदेश एवं भोपाल को मिलाकर भाषाई आधार पर नए प्रदेश मध्य प्रदेश की स्थापना हुई थी । 1 नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश के दक्षिणी पूर्वी भाग को अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य बनाया गया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के इतिहास, भौगोलिक स्थिति एवं यहाँ की जलवायु के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय में उत्तम व्यवस्था,अनुशासन के लिए प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रघुवंशी के कार्यों की सराहना की ।छात्र प्रिंस लोधी, राखी अहिरवार, संजू अहिरवार, आकांक्षा चिढार, आरुषी चिढार , प्रिया अहिरवार,लक्ष्य लोधी ने भी अपने विचार रखें ।ढाई वर्ष के आद्विक रविंद्र रघुवंशी ने तालियां बजाकर सबका स्वागत और उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों पर छात्र-छात्राएं झूम उठे ।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को मिठाई का वितरण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें