लटेरी नई हलचल डॉ सोहन भार्गव। दक्षिण लटेरी वन परिक्षेत्र में पदस्थ रेंजर विवेक चौधरी को वन संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए भोपाल में सम्मानित किया गया। 1 नवंबर को आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें कमेंडेशन डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
रेंजर विवेक चौधरी ने अपने कार्यकाल में वन संरक्षण, अतिक्रमण हटाने और वन अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। उनके नेतृत्व में दक्षिण लटेरी वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई, अतिक्रमण और वन्य अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई की गई, जिसके चलते क्षेत्र में वन संपदा की सुरक्षा मजबूत हुई है।
उनकी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और समर्पण के कारण ही उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान न केवल रेंजर विवेक चौधरी के लिए, बल्कि पूरे दक्षिण लटेरी वन परिक्षेत्र की टीम के लिए गर्व का विषय है।
इस उपलब्धि पर वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने विवेक चौधरी जी एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी वे इसी तरह वन संरक्षण के लिए समर्पित रहकर कार्य करते रहेंगे।








