दुनिया हैरान, केरल के इस गांव में हर घर में पैदा होते हैं जुड़वां बच्चे, पानी और खून की जांच के बाद भी नहीं सुलझा रहस्य।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोडिन्ही (मलप्पुरम, केरल नई हलचल डॉ सोहन भार्गव विशेष रिपोर्ट) । केरल के मलप्पुरम जिले का छोटा सा गांव कोडिन्ही आज पूरी दुनिया के लिए एक पहेली बना हुआ है। इस गांव को अब लोग ‘भारत का ट्विन टाउन’ कहते हैं। यहां हर गली, हर स्कूल में जुड़वां बच्चे नजर आते हैं।

गांव में करीब 2,000 परिवार रहते हैं और यहां 550 से अधिक जुड़वां जोड़ों का जन्म हो चुका है। जहां भारत में औसतन प्रति 1,000 जन्मों पर मात्र 9 जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं, वहीं कोडिन्ही में यह आंकड़ा 45 तक पहुंच जाता है।

गांव वालों का कहना है कि यह सिलसिला दशकों से चला आ रहा है। पहले इसे संयोग माना गया, लेकिन जब 2006 में स्कूल में एक साथ कई जुड़वां बच्चे देखे गए, तब गांव की पहचान ही बदल गई।

वैज्ञानिक आज भी इस बात पर एकमत नहीं हैं कि यह जेनेटिक कारण है, पानी का असर है या खान-पान का। गांव के बुजुर्ग इसे ईश्वर की कृपा मानते हैं, तो युवा इसे विज्ञान की अनसुलझी गुत्थी।रहस्य कब सामने आया?
बताया जाता है कि 2006 में गांव के स्कूल की दो बहनों ने देखा कि उनकी क्लास में ही कई जुड़वां बच्चे हैं। उसके बाद गांव वालों ने गिनती शुरू की तो पता चला कि पूरा गांव ही जुड़वां बच्चों से भरा है। तब से यह गांव वैज्ञानिकों और पर्यटकों के लिए शोध का केंद्र बन गया।
पानी और खून / डी एन ए की जांच – क्या हुआ?
यही वो हिस्सा है जिसे लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। गांव वालों का मानना था कि यहां के पानी या खाने में कुछ खास तत्व है, जिससे जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं।

2016 में बड़ी जांच हुई –
CSIR- सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, हैदराबाद, केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज (KUFOS), लंदन और जर्मनी की यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की 12 सदस्यीय टीम अक्टूबर 2016 में कोडिन्ही पहुंची।

टीम ने गांव के लोगों के पीने के पानी के सैंपल, खाने की आदतों का रिकॉर्ड, जुड़वां बच्चों के बालों के सैंपल और लार (saliva) के सैंपल लिए ताकि डी एन ए  की जांच हो सके।

कुछ रिपोर्ट्स में खून के सैंपल लेने का भी जिक्र है, लेकिन मुख्य जांच डी एन ए , पानी और खान-पान पर केंद्रित थी।

नतीजा क्या निकला?
वैज्ञानिकों ने कई थ्योरी पर काम किया – जेनेटिक्स (वंशानुगत गुण), पर्यावरण, खान-पान और पानी। लेकिन आज तक कोई एक पक्का कारण साबित नहीं हो पाया। वैज्ञानिक तौर पर कुछ भी सिद्ध नहीं हुआ है।

कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां के खाने या पानी में कोई खास तत्व हो सकता है जो जुड़वां जन्म को बढ़ाता है, लेकिन यह सिर्फ अनुमान है, प्रमाण नहीं।
3 बड़ी थ्योरी जो आज भी चल रही हैं
1. पानी की थ्योरी – गांव के कुओं के पानी में कोई खनिज तत्व होने की बात कही गई।
2. जेनेटिक थ्योरी – पीढ़ी-दर-पीढ़ी चला आ रहा गुण, क्योंकि जुड़वां बच्चों के माता-पिता के परिवार में भी जुड़वां जन्म का इतिहास मिलता है।
3. खान-पान की थ्योरी – यहां का पारंपरिक केरल भोजन और स्थानीय चीजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें