गंजबासौदा नई हलचल स्थानीय दाद जी प्लाजा स्थित नीलकंठ होटल में जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंशलेखा रोहित भावसार के संयोजन में लोकतंत्र बचाओ… अराजकता हटाओ विषय पर नगर के प्रबुद्ध नागरिक जनों की संगोष्ठी आयोजित की गयी । जिसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती मंजरी जैन ने एस.आई.आर के समर्थन में अपने विचार रखे तथा भाजपा सरकार द्वारा देश हित में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। संगोष्ठी के पश्चात विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने सभी को राष्ट्र प्रथम का संकल्प दिलवाया।संगोष्ठी में सभी ने अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध तथा एस.आई.आर. के समर्थन में महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
प्रबुद्ध नागरिकों ने लोकतंत्र के लिये मतदाता सूची की शुद्धता का समर्थन करते हुए कहा कि एस. आई .आर. जारी रहना चाहिए और घुसपैठियों के नाम सूची से हटने चाहिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव,कार्यक्रम संयोजक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अंशलेखा भावसार नगर के प्रमुख डॉक्टर, इंजीनियर, सी. ए,, अभिभाषक,, समाजसेवी,खेल प्रतिभा, साहित्यकार, व्यापारी, शिक्षण संस्था प्रमुख आदि प्रबुद्ध जन उपस्तिथ रहे









