पीथमपुर में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मृतक की नहीं हो पाई पहचान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीथमपुर नई हलचल। मध्य प्रदेश के पीथमपुर में महू-नीमच मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना सतनाला क्षेत्र में गणेश मंदिर के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक MP 09 HH 9340 ने जीवन ज्योति की ओर जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात सामान्य किया और बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें