रास्ते के विवाद में युवक की हत्या, गांव में तनाव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना नई हलचल। मृगवास थाना क्षेत्र के ग्राम बाक खेड़ी में रास्ते के विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में युवक पवन पुत्र शिवलाल लोधा की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार पवन लोधा का गांव के ही कुछ लोगों से रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पवन लोधा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी उसी गांव के सागर सिंह ओर कोमल सिंह लोधा बताए जा रहे हैघटना की सूचना मिलते ही मृगवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें