गुना नई हलचल प्रभात किरण जोशी । कोतवाली थाना क्षेत्र की ब्रज विहारी कॉलोनी में आज सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मृतका लक्ष्मी सेन अपने जीजा के यहां आई हुई थी। वहीं जीजा के घर में उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि लक्ष्मी सेन के गले पर हथियार से वार किए गए, जिससे उसकी श्वास नली कट गई। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले हैं। कमरे में हर तरफ खून बिखरा हुआ था।
रात 8 बजे कॉल कर बताया – सुबह 10 बजे मार डाला
मायके वालों ने बताया कि रात 8 बजे कॉल कर बताया गया कि – मैंने तुम्हारी बेटी को मार डाला। हत्या सुबह 10 बजे की गई थी, लेकिन जानकारी रात को दी गई। कॉल सुनते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे तो कमरे का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए।
बच्चे नहीं होने से होते थे झगड़े
मायके वालों के अनुसार मृतका के बच्चे नहीं थे, जिसको लेकर दोनों में कई बार झगड़े हुए थे।
आरोपी का फोन बंद, फरार
घटना के बाद से आरोपी का फोन बंद है और वह फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद और कड़ियां सामने आने की उम्मीद है।
मायके वालों ने आरोपी को फांसी की माग की है ज्ञात को कि मृतका का विवाह 4 वर्ष पूर्व राकेश सेन से हुआ था









