नटेरन नई हलचल। दिनांक 14 सितंबर 2026 को फरियादी संजीव कुशवाह निवासी ग्राम नटेरन ने थाना नटेरन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 सितंबर को एक व्यक्ति उनकी दुकान से दो मोबाइल फोन खरीदने के बहाने आया और भुगतान के लिए चेक देकर चला गया। बाद में बैंक में जानकारी लेने पर पता चला कि उक्त खाते पर साइबर होल्ड लगा हुआ है। इस तरह आरोपी ने चेक से भुगतान का भरोसा दिलाकर धोखाधड़ी की।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नटेरन में अपराध क्रमांक 253/2026, धारा 318(4), 316(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश हेतु दो टीमों का गठन किया गया।तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान मृदुल राजपूत पिता प्रेमशंकर राजपूत, निवासी झुग्गी बस्ती, डॉ. अंबेडकर नगर, भोपाल के रूप में हुई। पुलिस टीम ने 09 अक्टूबर 2026 को आरोपी को बैरागढ़ (संत हिरदारामनगर), भोपाल से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर ठगे गए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।सराहनीय भूमिका: निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार (थाना प्रभारी नटेरन), उपनिरीक्षक गौरव रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रोहित रेकवार (सायबर सेल विदिशा), प्रधान आरक्षक नरसिंह यादव, आरक्षक धर्मेन्द्र अहिरवार, यशपाल निगम, फूलसिंह शाक्य एवं सूरज बघेल









