12 ग्राम ब्राउन शुगर, स्कूटी एवं नगदी सहित दो आरोपी गिरफ्तार गंज बासौदा विदिशा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदिशा  नई हलचल थाना करारिया चौराहा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 12 ग्राम ब्राउन शुगर, एक TVS जुपिटर स्कूटी एवं ₹1,000 नगदी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शमशाबाद रोड पर दरियाई ताल के पास दो व्यक्ति लाल रंग की स्कूटी से ब्राउन शुगर की आपूर्ति करने आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध स्कूटी सवार दोनों व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम रोहित साहू, पिता नेतराम साहू, उम्र 33 वर्ष, तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम केशव उर्फ केवल लोधी, पिता रूप सिंह लोधी, उम्र 27 वर्ष, दोनों निवासी करैयाखेड़ा रोड, सिविल लाइन, विदिशा बताया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर, लाल रंग की TVS जुपिटर स्कूटी क्रमांक MP 40 ZL 1279 एवं ₹1,000 नगदी बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 276/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय, उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक घूमन सिंह (थाना सिविल लाइन), सहायक उपनिरीक्षक (M) सिद्धांत भदौरिया, प्रधान आरक्षक अमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक यशपाल जादौन, प्रधान आरक्षक अजय गर्ग, आरक्षक पंकज त्यागी, आरक्षक हर्ष सागर, आरक्षक शिवम शाक्य, आरक्षक उर्जन सिंह, आरक्षक जित्तू राजपूत, आरक्षक अभिषेक एवं थाना कोतवाली पुलिस की विशेष भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें