घटवार ढाबा के पास गांजा तस्करी का प्रयास विफल तीन आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा नई हलचल जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पथरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 किलो 60 ग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त टी यू वी चार पहिया वाहन सहित कुल ₹12,20,000 का मशरूका जप्त कर तीन आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।
दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को थाना पथरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटवार ढाबा के पास गांजा बेचने के लिए कुछ व्यक्ति मौजूद हैं। सूचना पर थाना प्रभारी पथरिया द्वारा पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना की गई। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध वाहन में सवार व्यक्तियों ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर वाहन सहित तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया।

वाहन एवं आरोपियों की तलाशी लेने पर 11 किलो 60 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,20,000 है, बरामद हुआ। गांजा परिवहन में प्रयुक्त TUV चार पहिया वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,00,000 है, को भी विधिवत जप्त किया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल ₹12,20,000 का मशरूका जप्त किया।
उक्त मामले में थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 152/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी गणों में सौरभ राजपूत, पिता देवेन्द्र सिंह राजपूत, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, थाना राहतगढ़, देवेन्द्र सिंह राजपूत, पिता बलदेव सिंह राजपूत, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम कनेरा, थाना राहतगढ़,
पूरन सिंह लोधी, पिता तोरन सिंह लोधी, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम घाट बमुलिया, जिला अशोक सामिल हैं।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पथरिया उपनिरीक्षक रोहित कौरव, सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण एक्के, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप अवस्थी, प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव, भगवानदास कुशवाहा, रघुवीर सिंह मीणा एवं संजेश दुबे, आरक्षक रवि जादौन, शुभेन्द्र सिंह चौहान, जयप्रकाश अहिरवार, सोनू यादव, रवि कुशवाहा, विश्वेष शर्मा, सुखजिंदर सिंह तथा वी एवं सैनिक अनिल बाजपेई की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें