कार की डिग्गी से 600 क्वार्टर देशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदिशानई हलचल
थाना मुगलसराय पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 12 पेटी देशी मदिरा शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में शराब परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार भी जप्त की गई है। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹8 लाख 60 हजार है।
थाना मुगलसराय पुलिस को ग्राम प्यासी चौपना रोड की ओर से एक सफेद रंग की कार तेज गति से आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा वाहन का पीछा कर घेराबंदी की गई और ग्राम प्यासी के कच्चे रास्ते में गौड़ देवता के पास कार को रोककर चालक को पकड़ा गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी में 11 पेटी (कार्टून) देशी मदिरा मसाला शराब एवं 01 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब, कुल 12 पेटी, जिनमें 600 क्वार्टर शराब रखी हुई थी, बरामद की गई।
पुलिस द्वारा शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP 04 ZW 9182 को विधिवत जप्त किया गया। बरामद 12 पेटी देशी मदिरा कीमती ₹60,000 एवं कार कीमती ₹8,00,000, कुल मशरूका लगभग ₹8,60,000 है।
मामले में आरोपी जितेन्द्र यादव पुत्र बृजभान सिंह यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सारंगपुर, थाना सिरोंज, जिला विदिशा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 143/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मुगलसराय उनि प्रकाश भिलाला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
थाना प्रभारी उनि प्रकाश भिलाला, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आकाश राणा, नीरज राय, रतिराम अहिरवार, महिला आरक्षक बालकुमारी एवं आयुषी मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें