नटेरन नई हलचल। पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में नटेरन थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना नटेरन से विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी।
यह था मामला –
दिनांक 24 अगस्त 2026 को थाना नटेरन अंतर्गत ग्राम रायखेड़ी से एक नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना नटेरन में अपराध क्रमांक 233/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की कार्रवाई –
थाना प्रभारी नटेरन निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ लगातार प्रयास कर दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को नाबालिग बालिका को भोपाल से सकुशल दस्तयाब किया।
बालिका के कथन एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64(1), 64(2)(M) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। प्रकरण में आरोपी सोनू पिता बैजनाथ सिंह कुशवाह, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम घोंघरा, थाना नटेरन, जिला विदिशा को गिरफ्तार किया गया है। दस्तयाब बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार (थाना प्रभारी नटेरन), उप निरीक्षक लालबहादुर सिंह, उप निरीक्षक गौरव रघुवंशी (सायबर सेल विदिशा), प्रधान आरक्षक नरसिंह यादव, आरक्षक धर्मेन्द्र अहिरवार, आरक्षक यशपाल निगम, आरक्षक फूलसिंह शाक्य एवं महिला आरक्षक हिमांशु साहू की सराहनीय भूमिका रही









