मधुसूदनगढ़ रोड से आरा मशीन तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
अशोक मीना नई हलचल लटेरी शनिवार को लटेरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला जब पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह लटेरी दौरे पर पहुंचे।
लटेरी आगमन पर मधुसूदनगढ़ रोड से ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत शुरू कर दिया। नगर में प्रवेश करने पर सिरोंज चौराहे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश सक्सेना के नेतृत्व में उनका भव्य अभिनंदन किया गया। इसके बाद आरा मशीन क्षेत्र में यदुवीर सिंह बघेल और नीरज अग्रवाल द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस तरह मधुसूदनगढ़ रोड से लेकर आरा मशीन तक पूरे मार्ग पर जगह-जगह उनका स्वागत हुआ।
मुख्य कार्यक्रम लटेरी नगर में नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन का था। जयवर्धन सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, लटेरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जैन, नटेरन ब्लॉक अध्यक्ष शरद शर्मा, कुरवाई ब्लॉक अध्यक्ष जफर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे









