

लटेरी डॉ सोहन भार्गव नई हलचल आज लटेरी नगर में विभिन्न मंदिरो से निकल कर भगवान विमानों पर बिराज मान हो के जल विहार को निकले मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान ओर मेला प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल एंड पार्टी को आमंत्रित किया गया था नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए भगवान तालाब पहुंचे और लौट के कार्यक्रम स्थल जयस्तंभ चौक पहुंचे जहां की सुंदर छटा देखते ही बन रही थी पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत हुआ बाद में नगर परिषद अध्यक्षा शैलेश संजय भंडारी द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की गई । बाद में ठाकुर जी महाराज की आरती की गई जिसमें काफी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा। संजो बघेल के भजनों पर नाचे श्रोता फिर प्रारंभ हुआ क्रम भजन संध्या का जिसमें संजो बघेल के भोला नही माने भजन को सुन कर श्रोता भाव विभोर हो गए ओर संजो बघेल ने जम कर तालिया बटोरी विगत 21 वर्षा से ये कार्यक्रम चल रहा है 2017 से स्व लक्ष्मीकांत शर्मा के अथक प्रयासों से ये कार्यक्रम मध्यप्रदेश सरकार के मेला महोत्सव की सूची में शामिल हुआ पहले नगर वासियों के सहयोग से ये कार्यक्रम होता रहा है पुलिस की व्यवस्था रही चाक चौबंद उक्त कार्यक्रम के 3 दिन पूर्व से पुलिस प्रशासन एस पी रोहित कस्बानी के निर्देश अनुसार अमरेश बोहरे एसडीओपी के मार्गदर्शन ओर थाना प्रभारी टांडिया के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की टी आई टांडिया गली गली में आवागमन को सुलभ बनाने में खुद घूमते दिखाई दिए जगह जगह सुरक्षा की दृष्टि से जवान तैनात किए गए ओर कैमरो से भी नजर रखी जा रही थी समिति द्वारा प्रशासन को धन्यवाद दिया गया लटेरी है सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल नगर में हिन्दू मुस्लिम सभी त्यौहार शांति पूर्ण हर्ष उल्लास से मनाए जाते है आज तक इतिहास में लटेरी में कभी भी किसी त्यौहार में कोई तनाव नहीं देखा गया









