कुनगारा में युवा शक्ति संगठन को मिली नई जिम्मेदारी, सचिन मौर्य बने ग्रामीण अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इन्दौर नई हलचल। क्षत्रिय कलौता समाज युवा शक्ति संगठन ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ग्राम कुनगारा में श्री सचिन मौर्य को ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया है
ग्राम में आयोजित संगठन के दौरे के दौरान ग्रामीणजनों की सर्वसम्मति से सचिन मौर्य के नाम पर सहमति बनी इसके बाद उन्हें युवा शक्ति संगठन की ओर से ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई

सचिन मौर्य की नियुक्ति को संगठन की ग्रामीण स्तर पर पहली महत्वपूर्ण नियुक्तियों में से एक बताया जा रहा है। संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कुनगारा के युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी

नवनियुक्त ग्रामीण अध्यक्ष सचिन मौर्य को समाजजनों एवं संगठन के साथियों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें