भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर विधानसभा परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित जनप्रतिनिधियों, स्व. तिवारी के परिजनों एवं विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इस दौरान प्रदेश के सार्वजनिक जीवन और लोकतांत्रिक परंपराओं में उनके योगदान को नमन किया गया









