हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी, धमाके से दहला इलाका, किस्मत से टली जनहानि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लटेरी नई हलचल। वार्ड नंबर 1 में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुचि गैस एजेंसी के पास से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन अचानक टूटकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। तार के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए, वहीं गैस एजेंसी पर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति तार की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय निवासी हेमंत अग्रवाल ने बताया कि सुबह अचानक 11 केवी लाइन से तेज धमाके की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो बिजली का तार सड़क किनारे रोड पर भरे पानी में गिरा हुआ था। उन्होंने तत्काल बिजली कंपनी के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जिसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

रहवासियों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन घरों की छतों के ऊपर से गुजर रही है, जिसके कारण लोग छत पर जाने से भी डरते हैं। उनका कहना है कि यदि कोई व्यक्ति तार की चपेट में आ जाता तो जानलेवा हादसा हो सकता था। लोगों ने बिजली कंपनी से पुराने तारों को बदलने और हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

मौके पर पहुंचे बिजली कंपनी के कर्मचारी इरशाद खान और अनीस खान ने टूटे हुए 11 हजार केवी के तार को जोड़कर बिजली सप्लाई दोबारा शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें