एस पी हितिका वासल ने कहा – खरीदना, बेचना और स्टोरेज तीनों पूर्णतः प्रतिबंधित, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
गुना नई हलचल प्रभात किरण जोशी। दीपावली त्यौहार को देखते हुए गुना पुलिस ने खतरनाक कार्बाइड गन पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने स्पष्ट किया है कि कार्बाइड गन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इसका क्रय-विक्रय और स्टोरेज तीनों ही पूरी तरह से बैन है।
एस पी हितिका वासल ने बताया कि पिछले 2 दिनों में ही गुना पुलिस ने करीब 600 कार्बाइड गन जब्त की हैं। जो दुकानदार इसे बेच रहे थे, उन पर कार्रवाई कर दुकानें सील की गई हैं, साथ ही जहां पर ये गन बनाई जा रही थीं, वहां भी छापेमार कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास आतिशबाजी का लाइसेंस नहीं है और अवैध रूप से स्टोरेज कर रहे हैं, उन पर भी पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। प्रशासन की ओर से प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किए गए हैं।
एस पी ने आम जनता से अपील की है कि –
1. जिन्होंने कार्बाइड गन खरीद ली है, वे भी अगर इसे चलाएंगे तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
2. सभी लोग अपनी दिवाली सुरक्षित तरीके से मनाएं, सुरक्षित पटाखे ही खरीदें।
3. प्रदूषण को देखते हुए ग्रीन दिवाली मनाने की ओर आगे बढ़ें।
गुना पुलिस का कहना है कि त्यौहार के दौरान किसी भी तरह की जनहानि या अनहोनी को रोकने के लिए ये सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।








