36 साल बाद अजमेर नगर निगम में कांग्रेस की नई पारी की तैयारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में किरण गढ़वाल ने मेयर पद के लिए दाखिल किया नामांकन                                                                                                    अजमेर नई हलचल अनिल कुमार अजमेर नगर निगम में 36 साल बाद कांग्रेस बोर्ड बनाने की दिशा में पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को मेयर पद के लिए किरण गढ़वाल का नामांकन दाखिल कराया। किरण गढ़वाल ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत

नामांकन दाखिल करने से पहले किरण गढ़वाल और उनके पति दिलीप गढ़वाल ने नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर किरण गढ़वाल ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि किरण गढ़वाल के नेतृत्व में अजमेर शहर के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने, नागरिक सुविधाओं में सुधार, विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा जनता की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

डॉ. जयपाल ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य अजमेर को ऐसा शहर बनाना है, जहां विकास योजनाओं का लाभ आम नागरिक तक प्रभावी रूप से पहुंचे। उन्होंने खेल मैदानों को निजी हाथों से मुक्त कराने, आनासागर के ऐतिहासिक स्वरूप को पुनः स्थापित करने, पेयजल समस्या से राहत दिलाने तथा सड़क, नाली और नगर निगम से जुड़े कार्यों को पारदर्शिता के साथ कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बोर्ड बनने की स्थिति में भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह प्रशासन देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि नामांकन के दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता, कांग्रेस प्रत्याशी द्रौपदी कोली, पूर्व अध्यक्ष विजय जैन, भूपेंद्र राठौर, प्रभारी हेतराम सिंघटिया, सुनील लारा, फखरे मोईन, विवेक पाराशर, शैलेश गुप्ता, सुमित मित्तल, देवेंद्र चौधरी, हेमराज खारोलिया, हरिप्रसाद जाटव, दिलीप गढ़वाल, कैलाश कोमल, सूर्या चौहान, अपूर्व गुप्ता, सर्वेश पारीक, निर्मल पारीक, मुकेश सबलानिया, ऋषभ मेघवंशी, अभिषेक सैमसंग, मुकेश डेनवाल, सुरेंद्र गुर्जर और देशराज मेहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

नामांकन के दौरान नगर निगम कार्यालय के आसपास कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक किरण गढ़वाल के नामांकन के अवसर पर पहुंचे।

 

अजमेर। अजमेर नगर निगम में 36 साल बाद कांग्रेस बोर्ड बनाने की दिशा में पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को मेयर पद के लिए किरण गढ़वाल का नामांकन दाखिल कराया। किरण गढ़वाल ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

नामांकन दाखिल करने से पहले किरण गढ़वाल और उनके पति दिलीप गढ़वाल ने नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर किरण गढ़वाल ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कियाइस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि किरण गढ़वाल के नेतृत्व में अजमेर शहर के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंनेकहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने, नागरिक सुविधाओं में सुधार, विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा जनता की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

डॉ. जयपाल ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य अजमेर को ऐसा शहर बनाना है, जहां विकास योजनाओं का लाभ आम नागरिक तक प्रभावी रूप से पहुंचे। उन्होंने खेल मैदानों को निजी हाथों से मुक्त कराने, आनासागर के ऐतिहासिक स्वरूप को पुनः स्थापित करने, पेयजल समस्या से राहत दिलाने तथा सड़क, नाली और नगर निगम से जुड़े कार्यों को पारदर्शिता के साथ कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बोर्ड बनने की स्थिति में भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह प्रशासन देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि नामांकन के दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता, कांग्रेस प्रत्याशी द्रौपदी कोली, पूर्व अध्यक्ष विजय जैन, भूपेंद्र राठौर, प्रभारी हेतराम सिंघटिया, सुनील लारा, फखरे मोईन, विवेक पाराशर, शैलेश गुप्ता, सुमित मित्तल, देवेंद्र चौधरी, हेमराज खारोलिया, हरिप्रसाद जाटव, दिलीप गढ़वाल, कैलाश कोमल, सूर्या चौहान, अपूर्व गुप्ता, सर्वेश पारीक, निर्मल पारीक, मुकेश सबलानिया, ऋषभ मेघवंशी, अभिषेक सैमसंग, मुकेश डेनवाल, सुरेंद्र गुर्जर और देशराज मेहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

नामांकन के दौरान नगर निगम कार्यालय के आसपास कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक किरण गढ़वाल के नामांकन के अवसर पर पहुंचे।

। अजमेर नगर निगम में 36 साल बाद कांग्रेस बोर्ड बनाने की दिशा में पार्टी ने अपनी राजनीतिक तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को मेयर पद के लिए किरण गढ़वाल का नामांकन दाखिल कराया। किरण गढ़वाल ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

नामांकन दाखिल करने से पहले किरण गढ़वाल और उनके पति दिलीप गढ़वाल ने नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर किरण गढ़वाल ने मेयर पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि किरण गढ़वाल के नेतृत्व में अजमेर शहर के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने, नागरिक सुविधाओं में सुधार, विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा जनता की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

डॉ. जयपाल ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य अजमेर को ऐसा शहर बनाना है, जहां विकास योजनाओं का लाभ आम नागरिक तक प्रभावी रूप से पहुंचे। उन्होंने खेल मैदानों को निजी हाथों से मुक्त कराने, आनासागर के ऐतिहासिक स्वरूप को पुनः स्थापित करने, पेयजल समस्या से राहत दिलाने तथा सड़क, नाली और नगर निगम से जुड़े कार्यों को पारदर्शिता के साथ कराने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बोर्ड बनने की स्थिति में भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह प्रशासन देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि नामांकन के दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता, कांग्रेस प्रत्याशी द्रौपदी कोली, पूर्व अध्यक्ष विजय जैन, भूपेंद्र राठौर, प्रभारी हेतराम सिंघटिया, सुनील लारा, फखरे मोईन, विवेक पाराशर, शैलेश गुप्ता, सुमित मित्तल, देवेंद्र चौधरी, हेमराज खारोलिया, हरिप्रसाद जाटव, दिलीप गढ़वाल, कैलाश कोमल, सूर्या चौहान, अपूर्व गुप्ता, सर्वेश पारीक, निर्मल पारीक, मुकेश सबलानिया, ऋषभ मेघवंशी, अभिषेक सैमसंग, मुकेश डेनवाल, सुरेंद्र गुर्जर और देशराज मेहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

नामांकन के दौरान नगर निगम कार्यालय के आसपास कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक किरण गढ़वाल के नामांकन के अवसर पर पहुंचे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें