घर-घर विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, भगवान गणेश के स्वागत के लिए हर दिल आतुर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा नई हलचल
भगवान गणेश के आगमन की पूर्व वेला पर हर व्यक्ति उनके स्वागत के लिए काफी समय से तैयारी कर रहा था। श्रद्धालु अपने घरों के साथ-साथ संस्थानों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करते हैं ,और उनसे यही प्रार्थना करते हैं कि हे भगवान, आप हमारे सारे संकटों को हर लें और चारों तरफ हर घर में हर प्रकार की खुशियाँ बिखेर दें । मूर्तिकार भी काफी समय से भगवान गणेश की प्रतिमायें बना रहे थे। लगातार बारिश होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रतिमाओं को सुखाने के लिए गैस प्रेशर उपकरणों का भी उपयोग करना पड़ा। गंजबासौदा नगर में लगभग 30 स्थानों पर भगवान गणेश की झांकियां लगाई जाएंगीं। वहीं हर घर में उनके आने की प्रतीक्षा आज संपन्न हुई। विधि विधान के साथ उनका पूजन किया गया। सैण्ट एस.आर.एस. पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। उनके स्वागत के लिए पूरे विद्यालय परिवार ने रास्ते में पुष्प बिछाए और उनके ऊपर पुष्प वर्षा की। स्थापना के पश्चात वैदिक मंत्रोपचार के साथ उनका विधिवत पूजन अर्चन किया गया। पूजन अर्चन पश्चात सभी को प्रसादी का वितरण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें