सड़के लंदन जैसी ओर सफाई सिंगापुर की चाहिए पर हम नहीं सुधरेंगे ?

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदिशा नई हलचल सोहन भार्गव /  देश के प्रधानमंत्री भारत की सड़कों से गंदगी हटाने स्वयं झाड़ू पकड़ के झाड़ू लगाते दिखाई दिए वो नेता जिसकी लोकप्रियता में अमेरिका के राष्ट्रपति भी पीछे विश्व में सब से सम्मानित नेता के रूप में प्रसिद्ध है घर घर कचरा गाड़ी पहुंचाई ताकि सड़के सुंदर दिखे जगह जगह सार्वजनिक शौचालय बनाए घर घर शौचालय बनाए ताकि देश में गंदगी से मुक्ति मिले परंतु आज भी हम नहीं सुधर रहे गुटका खा के पूरा दिन सड़कों पर यहां बहा थूकना पान की पीक सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालयों में थूक कर उनको गंदा करना ये हमारे लिए पसंद है घर का कूड़ा घर घर कचरा उठाने वाली गाड़ी के आते हुए भी सड़कों पर फेंकना क्यों कि हम नहीं सुधरेंगे ? ऐसा नहीं कि ये कार्य अनपढ़ लोग करते है बड़े बड़े बुद्धिजीवी भी इसमें पीछे नहीं नेता हो या अधिकारी सार्वजनिक मंच पर भी गुटका जरूर चाहिये गुटका तम्बाकू के रैपर पर साफ चेतावनी अंकित है और स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर पान मसाला खाने से युवा पीढ़ी में स्पर्म काउंट कम हुआ और वो पिता नहीं बन पा रहे फिर भी गुटका तो जरूरी है हम नहीं सुधरेंगे स्कूल में पढ़ाने जाने वाले शिक्षक जो बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करते है अपनी पाठशाला में गुटका खैनी पानमसाला खाते दिखाई देते है अब इसे लोग समाज को क्या शिक्षित करेंगे बच्चों को अगर शिक्षक गलत भी बोल दे तो ओर घर वाले उसको बोले कि ये गलत तब भी बच्चा बोलता कि नहीं टीचर ने बोला तो यही सही है इतना भरोसा ओर वो ही शिक्षक बच्चों के सामने गुटखा खा रहा बच्चे क्या सीखेंगे सोचने का विषय पर हम नहीं सुधरेंगे?अगर हम को सरकार से अच्छी सड़के सफाई चाहिए तो हम को भी उसमें पहल करनी होगी सार्वजनिक स्थानों पर गुटका तम्बाकू शराब आदि के सेवन पर जुर्माने का प्रावधान है विदिशा जिले की ही बात करे तो कितने अधिकारियों ने कितने लोगों से जुर्माना वसूल किया क्यों कि हम भी नहीं सुधरेंगे? बात अकेली शिक्षकों की नहीं हर विभाग में यही हाल है हर जगह पान की पीक गुटका तम्बाकू शराब सिगरेट सब कुछ सार्वजनिक जगह पर नई हलचल अब नई मुहिम चलाएगा इसमें सार्वजनिक स्थानों पर गुटका खाते थूकते लोगों की वीडियो फोटो वायरल होंगे अपने नगर को स्वच्छ साफ बनाइए ताकि हम विदेशी लोग भारत में आ के देखे और लौट के कहे कि हम को स्वच्छ भारत जैसा हमारा देश बनाना है ये तभी होगा जब हम सुधरेंगे क्या कहना है इनका हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत की मुहिम को खुद हाथ में झाड़ू ले कर लोगों के बीच गए ओर नई क्रांति स्वच्छा की ले कर आए घर घर कचरा उठवाया मध्यप्रदेश सरकार ने भी नशे से दूरी पर कार्यक्रम किए और मुहिम चला के लोगो से नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया गुटखा पान खा के सार्वजनिक स्थानों को गंदा करना बहुत बुरी बात है आप जो मुहिम प्रारंभ कर रहे वो बहुत अच्छी है देश को स्वस्थ और स्वच्छ बनाना हमारी जिम्मेदारी अभी बहुत कुछ करना बाकी है भाजपा भी स्वच्छता के लिए निरंतर कार्यक्रम चल रही है देश स्वच्छ हो नशा मुक्त हो यही हमारा प्रयास रामगुलाम राजोरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष लटेरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें