पी.ओ.पी की 1210 बोरियां एवं 20 गणेश प्रतिमाएं बरामद मौके पर पंचनामा बनाकर स्थल किया सीलबंद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा नई हलचल
अनुविभागीय अधिकारी महोदया के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण एवं शासन द्वारा जारी मूर्ति निर्माण संबंधी दिशा-निर्देशों के पालन के संबंध में मूर्ति निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में जांच दल द्वारा ग्राम गंज, सर्वे नंबर 82 स्थित मकान का निरीक्षण किया गया। मौके पर पी.ओ.पी की कुल 1210 बोरियां एवं 20 गणेश जी की प्रतिमाएं पाई गईं।
साथ ही सुंदर लाल प्रजापति पिता धन्नालाल प्रजापति,गुलाब प्रजापति पिता सुंदर लाल प्रजापति,
दीपक प्रजापति पिता सुंदर लाल प्रजापति,
द्वारा लगभग 40×60 फीट क्षेत्रफल में बने मकान पर मूर्ति निर्माण का कार्य किया जा रहा था।
मौके पर जांच दल द्वारा पी.ओ.पी की 1210 बोरियां एवं 20 गणेश जी की प्रतिमाओं का निरीक्षण किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान मौके पर पंचनामा तैयार किया गया तथा पंचों की उपस्थिति में संबंधित स्थल को सीलबंद किया गया।
उक्त संयुक्त कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी महोदया, तहसीलदार महोदय, थाना प्रभारी देहात, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिका तथा नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन के स्टाफ द्वारा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें