डूंगरपुर: प्रेम प्रसंग में विफलता पर युवती पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत रामसागड़ा पुलिस की कार्रवाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डूंगरपुर नई हलचल। जिले के रामसागड़ा थाना पुलिस ने “ऑपरेशन शिकंजा” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवती पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रेम प्रसंग में विफलता और मनमुटाव से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया था।
​पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी जान-पहचान राजकुमार उर्फ राजकमल से थी। कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था, जिस वजह से उसने बात करना बंद कर दिया था। रक्षाबंधन के दिन जब पीड़िता अपनी बहन के साथ मेवाड़ा गई थी, तो आरोपी मोटरसाइकिल लेकर मेवाड़ा बस स्टैंड पहुंच गया और जबरन साथ ले जाने की जिद करने लगा। पीड़िता के मना करने पर आरोपी दोनों को मेवाड़ा नदी की तरफ ले गया और चाकू से पीड़िता पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी इलाज कराने का झांसा देकर पीड़िता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर बंधक बना ले गया।
​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी:
मामले की गंभीरता को देखते हुए डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खीव सिंह और सीमलवाड़ा वृत्ताधिकारी मदनलाल के निर्देश पर थानाधिकारी रामसागड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
​तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी अहमदाबाद के आगे जेत्तलपुर (गुजरात) की किसी फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गुजरात के जेत्तलपुर से दबोच लिया और 7 सितंबर 2026 को अदालत में पेश किया।
​गिरफ्तार अभियुक्त:
​नाम: राजकुमार उर्फ राजकमल (पिता: अरविन्द अहारी), उम्र 21 वर्ष
​निवासी: कानपुर, थाना रामसागड़ा, जिला डूंगरपुर (राजस्थान)
​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में गठित टीम में सहायक उपनिरीक्षक चेतनलाल कलाल, कांस्टेबल कल्पेश, महेश, कृष्णा, गोविन्द और अमृतलाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें