बोलेरो पिकअप की चपेट में आई पांच वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन                                               हरदोई नई हलचल। कोतवाली क्षेत्र के चांद बेहटा में 6 सितंबर 2026 को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद बच्ची को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया।
परिजन बच्ची को उपचार के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद बोलेरो पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। उनका आरोप है कि घटना के बाद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर फरार वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि हादसे में मासूम की जान चली गई, लेकिन आरोपी चालक अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
पांच वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों में पुलिस कार्रवाई को लेकर आक्रोश है। परिजनों ने सवाल उठाया कि हादसे के बाद फरार बोलेरो पिकअप और उसके चालक के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है। परिवार ने आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें