सेंट्रल टेबल के अंदर छिपाकर रखा 480 ग्राम गांजा बरामद शमशाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की विधिवत कार्रवाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

( विदिशा नई हलचल) थाना शमशाबाद पुलिस को मानस हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली थी, कि मेला ग्राउंड रोड, शमशाबाद स्थित एक मकान के अंदर से अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान मकान के अंदर कमरे में रखी सेंट्रल टेबल के अंदर छिपाकर रखा कुल 480 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹20,000 है, बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
मामले में थाना शमशाबाद पर अपराध क्रमांक 338/2026, धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई।
आरोपी जितेंद्र उर्फ निरपाल सिंह तोमर, पिता भगवान सिंह तोमर, उम्र 53 वर्ष, निवासी मेला ग्राउंड रोड, शमशाबाद, जिला विदिशा का निवासी है। थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह प्रभावी कार्यवाही की गई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शमशाबाद निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक पिंकी खींची, उपनिरीक्षक रमन भिलाला, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, राजेंद्र आर्य, नंदराम चौधरी, आरक्षक दीपक पाल, दिलीप ठाकुर, सुमेर सिंह, वीरेंद्र दांगी, रामदीन रावत, सोमेश शुक्ला एवं कपिल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें