विदिशा पुलिस का नशे के कारोबार पर करारा प्रहार। रुपये 4 लाख कीमत की 40 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा/ विदिशा(नई हलचल) जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) है, जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना कोतवाली पुलिस टीम कस्बा भ्रमण के दौरान रेलवे माल गोदाम के पास पहुंची, जहाँ पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा रही है।इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 529/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी से ब्राउन शुगर के क्रय-विक्रय, आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।गिरफ्तार आरोपी
बालचंद तंवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कंवरपुरा, थाना घाटोली, जिला झालावाड़, राजस्थान का है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद राज, उप निरीक्षक रितेश नागर, सहायक उप निरीक्षक मलखान सिंह ईमने, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, राघवेंद्र सिकरवार, निलेश धाकड़ एवं अखिलेश राजावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नशे के नेटवर्क के विरुद्ध लगातार जारी रहेगी कार्रवाई।
विदिशा पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने तथा युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
विदिशा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें