एमपी ऑनलाइन संचालक पर 8 नकाबपोशों ने किया हमलाः पीड़ित ने प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आनंदपुर (नई हलचल ) आशुतोष शर्मा, सिया राम गुर्जर सुबह उठकर अपनी एमपी ऑनलाइन की दुकान में सफाई कर रहा था। इसी दौरान आरोन की तरफ से आई एक बोलेरो जीप कुछ दूर जाकर रुकी। जीप से 8 नकाबपोश लोग उतरे, जिनके हाथों में फावड़े और गैंती के लकड़ी के बैंट थे। दुकान के अंदर आते ही उन्होंने कहा तू बहुत नेतागिरी कर रहा है और मारना शुरू कर दिया। जिससे इस हमले में सियाराम के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सियाराम का आरोप है कि उन्होंने स्थानीय कालादेव हाईस्कूल की अव्यवस्थाओं को कई वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। इसी बात को लेकर स्कूल की प्राचार्य उन्हें पहले भी धमकियां दे चुकी थीं। पीड़ित ने इस हमले के पीछे इसी रंजिश की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही हमलावरों व हमले की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।
इधर, प्राचार्य गीता साहू का कहना है कि मैं विदिशा में मीटिंग में आई हुई हूं। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें