गंजबासौदा(नई हलचल)
रक्त की एक-एक बूँद मानव जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। आज की जीवन शैली में मनुष्य अपने आप को इतना व्यस्त कर लेता है, कि उसकी सारी जीवनचर्या ही बदल जाती है। वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देता ,परिणाम स्वरूप कम उम्र में ही अनेकों बीमारियाँ उसे जकड़ लेती हैं। स्वस्थ रहने के लिए उसे रक्त की आवश्यकता पड़ती है। कई लोगों को समय पर रक्त न मिलने के कारण काल कवलित होते हुए देखा है। रक्त की पूर्ति के लिए आज अनेक सामाजिक संगठन रक्तदाताओं को रक्त देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आज रक्तदान को सबसे बड़ा दान कहा गया है,
क्योंकि रक्तदान से किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है। इसी भावना से प्रेरित होकर कन्याकुमारी समिति द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में सैण्ट एस.आर.एस.पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के शिक्षक दीपेश मीणा, सुपार्स जैन एवं शिक्षिका कुमारी प्रियंका अग्रवाल ने पहुँचकर रक्तदान किया। समिति द्वारा उनका सम्मान भी किया गया। उनके द्वारा इस महान कार्य में सहयोग करने के लिए संस्था प्रबंधन एवं पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक-हार्दिक बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। साथ ही अन्य शिक्षकों से भी आग्रह किया,कि वह भी भविष्य में इस प्रकार के शिविरों में जाकर रक्तदान करें। जिससे रक्त की कमी से जूझ रहे मरीज को बचाया जा सके।