विदिशा नई हलचल। जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नटेरन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम घटवाई में दबिश देकर ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹22,570 नगद, 52 ताश के पत्ते, 07 मोबाइल फोन और 02 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,80,570 का मशरूका जप्त किया है।
पुलिस के अनुसार संध्याकालीन भ्रमण के दौरान थाना नटेरन पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम घटवाई में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी बासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नटेरन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी और जुआ खेल रहे सभी 8 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से ₹22,570 नगद, ताश के 52 पत्ते, 07 मोबाइल फोन एवं 02 मोटरसाइकिल (बजाज डिस्कवर एवं टीवीएस विक्टर) जप्त की।
थाना नटेरन में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 284/2026, धारा 13 जुआ एक्ट एवं 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
सुनील रघुवंशी पिता रामबाबू रघुवंशी, उम्र 42 वर्ष, निवासी बरेठ रोड, बासौदा।
चरनसिंह पिता बालकिशन अहिरवार, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम घटवाई।
धर्मेंद्र पिता प्यारेलाल जाटव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम घटवाई।
भागीरथ पिता जशवंतराम शर्मा, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम सिलवायखजूरी।
विनोद पिता शिवनारायण बैरागी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम घटवाई।
हिम्मतसिंह पिता अर्जुनसिंह रघुवंशी, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिलवायखजूरी।
प्रेमसिंह पिता कुंदनसिंह रघुवंशी, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम नागौर।
लालसिंह पिता गोपालसिंह रघुवंशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम जौहद।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नटेरन निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक अल्ताफ खान, आरक्षक धर्मेन्द्र अहिरवार, यशपाल निगम, फूलसिंह शाक्य, सूरज बघेल, सूरज गुर्जर एवं महिला आरक्षक हिमांशु साहू की सराहनीय भूमिका रही








