गुना नई हलचल प्रभात किरण जोशी/ कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ़ श्री अमित सोनी द्वारा मृत्यु के दो प्रकरणों में 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गईहै।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मलियाखेड़ी निवासी उमेश पुत्र ओमप्रकाश सैनी की दिनांक 28 सितंबर 2025 को सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके वैध निकटतम वारिस पत्नी श्रीमती रचनाबाई को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार ग्राम शंकरपुरा निवासी श्रीमती सरोजबाई पत्नी तेजसिंह जाति गाड़री की दिनांक 23 मार्च 2026 को गोपा नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके वैध निकटतम वारिस पति श्री तेजसिंह पुत्र कल्याणसिंह गाड़री को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
दोनों प्रकरणों में संबंधित तहसीलदार से प्राप्त जांच प्रतिवेदन, पंचनामा एवं अन्य अभिलेखों के परीक्षण उपरांत आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत अधिकतम अनुमन्य 04-04 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है









