गंजबासौदा, विदिशा
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड गंजबासौदा, जिला विदिशा द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनसेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर एस. जी.एस कॉलेज में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय स्टाफ को अंगदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए इच्छुक विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अंगदान संकल्प प्रपत्र भरने के लिए उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती ममता राठौर, नवांकुर संस्था आवरण सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रमुख अमित शर्मा, परामर्शदाता जगदीश प्रसाद साहू, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.नरेंद्र कुमार, डॉ सुनील पाटीदार, डॉ सपना श्रीवास्तव व्यवस्थापक जनभागीदारी समिति सदस्य शुभेंद्र सिंह राजपूत सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में अंगदान के प्रति जागरूकता एवं समाजसेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया









