लटेरी नई हलचल पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लटेरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरीश बोहरे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी लटेरी निरीक्षक बीभेंद्रु व्यंकट टांडिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम फतेहगढ़-ताजपुर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध दबिश दी गई।
सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना लटेरी क्षेत्र के ग्राम फतेहगढ़-ताजपुर के जंगल के पास अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब तैयार करने के लिए महुआ लहान छिपाकर रखा गया है। सूचना की तस्दीक के उपरांत पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।
दबिश के दौरान जंगल के पास खेत में छिपाकर रखा गया करीब 500–700 लीटर महुआ लहान बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹10,000 है। उक्त महुआ लहान का उपयोग अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने में किया जाना था।
पुलिस द्वारा बरामद महुआ लहान को नियमानुसार मौके पर नष्ट किया गया। कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की संभावित गतिविधि पर प्रभावी रोक लगाई गई।थाना लटेरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी









