सिरोंज में गोलीकांड पर परिजनों को नहीं मिली सुरक्षा विधायक ने उठाए पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल ?

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिरोंज नई हलसिरोंज में हम्माल विक्रम सिंह पर आमिर नामक हम्माल द्वारा जांघ पर गोली मार दी इसपर पुलिस कर्रबाही पर विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा गंभीर आरोप लगाते वीडियो जारी किया गया जिसमें सिरोंज पुलिस ओर जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विक्रम सिंह को आमिर नामक गुंडे ने गोली मार दी पर 24 घंटे बीतने पर विभाग का ना कोई कर्मचारी अधिकारी परिवार से मिलने पहुंचा ना परिवार को सुरक्षा दी विधायक ने खेद जताते हुए कहा कि हम ने पुलिस प्रशासन से कार्यवाही का बोला था कुछ हद तक ही कारवाही हुई भविष्य में परिवार के साथ कोई गंभीर घटना होगी तो उसका जवाबदार कौन होगा में धिक्कारता हु पुलिस अधिकारियो को उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन होश में आए ओर में मांग करता हु कि परिवार को सुरक्षा मिले और कठोर कार्रवाई हो अगर कल फिर कुछ होता है तो कौन जिम्मेदार होगा उन्होंने इस घटना को सिरोंज के इतिहास में बड़ी घटना बताया ओर सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की साजिश बताया , उन्होंने सभी से सावधान रहने की अपील की ज्ञात हो कि मंडी इंस्पेक्टर द्वारा पूर्व में ही आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।परन्तु विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न करने से ये घटना हुई जिसको एसडीओपी ने अपने कथन में स्वीकार किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें