माटी गणेश, सिद्ध गणेश निर्माण कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साह से बनाई गणेश प्रतिमाएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा नई हलचल
संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा भगवान गणेश निर्माण हेतु विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में प्रेमनारायण प्रजापति ने एम. एस. डब्ल्यू एवं वी.एस. डब्ल्यू के विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और रचनात्मकता, कलात्मकता के साथ स्वयं गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं।
इस अवसर पर रुपेश लाड विभाग पर्यावरण प्रमुख, शैलेन्द्र सिंह रघुवंशी वरिष्ठ भा.जा.पा नेता, सफाकत हुसैन कादरी मुस्लिम मंच राष्ट्रीय संयोजक, प्रियव्रत शास्त्री जिला संपर्क प्रमुख, विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती ममता राठौर ने विद्यार्थियों से अपील की किवे गणेश चतुर्थी पर अपने द्वारा बनाई गई माटी की गणेश प्रतिमा को ही घर में स्थापित करें, और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। उपस्थित विद्यार्थियों को प्रति वर्ष माटी के गणेश बनाने तथा पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्य क्रम में चयनित नवांकुर संस्था माँ शीतला ह्यूमन सोशल डेवलपमेन्ट सोसायटी से
हजारी लाल पाटस्कर, रुद्राक्ष सेवा समिति से देवेंद्र साहू, परामर्शदाता जगदीश प्रसाद साहू, श्रीमती सीमा शर्मा, सुरेन्द शर्मा, सुल्तान सिंह बघेल, बलवीर सिंह गुर्जर हार्दिक उपस्थित थे।
मुख्य अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा गणेश प्रतिमाओं की पूजन अर्चन कर प्रसादी वितरण की गई । सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें