आनंदपुर नई हलचल दिनांक 06.09.2026 को थाना आनंदपुर क्षेत्र के ग्राम जावती में फरियादी मोहन पिता भगवानसिंह मीना, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जावती को ग्राम के ही अजय अहिरवार द्वारा जान से मारने की नीयत से पिस्टल से गोली मार दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना आनंदपुर में अपराध क्रमांक 165/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की ग पुरानी रंजिश में पिस्टल से किया जानलेवा हमला:
विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी अजय अहिरवार ने पुरानी रंजिश के चलते फरियादी मोहन मीना पर पिस्टल से गोली चलाई और घटना के बाद फरार हो गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी द्वारा अवैध हथियार का उपयोग किए जाने के तथ्य सामने आने पर धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र से आरोपी गिरफ्तार:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश, तकनीकी साक्ष्यों एवं सटीक मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी अजय अहिरवार, निवासी ग्राम जावती हाल मुकाम ग्राम परवरिया, थाना आनंदपुर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया।
जप्त मशरूका:
👉एक देशी पिस्टल
👉एक टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक MP40MS3440
गिरफ्तार आरोपी:
अजय अहिरवार पिता लालाराम अहिरवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम जावती, हाल मुकाम ग्राम परवरिया, थाना आनंदपुर।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश रघुवंशी, सउनि जगदीश भिलाला, प्र.आर. अनिल तोमर, प्र.आर. नन्नलाल भील, आर. विजय शर्मा, आर. अनिल डोडियार, आर. दीपक रघुवंशी, आर. विजय, आर. तकतसिंह भील एवं सैनिक रविशंकर शर्मा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही









