नीमच(नई हलचल) आज भाई बहन के प्यार का ये त्योहार देश भर में हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है जगह जगह बहनें अपने भाइयों को राखी बांध रही है और भाई अपनी बहनों को उसकी रक्षा करने का बचन ओर उपहार दे रहे है भारत में प्रचलित त्योहारों में रक्षा बंधन सबसे अधिक लोकप्रिय त्योहार है| बचपन से भाई बहनों की खींचतान प्यार भरी लड़ाई ,बहनों को भी अपने मायके जाने का मौका इसी त्यौहार पर मिलता है क्यों कि बाकी त्यौहार ऐसे होते जिनमें महिलाओं को अपने घर रखना होता है पर ये त्यौहार मायके में होता है इसी लिए इसको ले के महिलाओं में विशेष उत्साह देखने मिलता है आज जगह जगह महिलाएं तैयार हो के परिवार सहित फोटो खींचती भी दिखी!